
Mahashivratri 2021 पर रिलीज हुआ प्रभास की राधेश्याम का नया पोस्टर, रोमांटिक अंदाज में आए नजर
AajTak
पोस्टर में, बर्फ से ढकी पृष्ठभूमि के साथ दोनों जमीन पर लेटे हुए अलग-अलग दिशाओं में देखते हुए नजर आ रहे हैं. यह पोस्टर आपके मूड को रोमांटिक और ड्रीमी बनाने के लिये काफी है.
"राधेश्याम" के निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास का नया पोस्टर रिलीज किया है. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, फिल्म के निर्माताओं ने शिव-पार्वती की महाकाव्य प्रेम कहानी के सम्मान में यह पोस्टर पेश किया है. साथ ही, इस फिल्म से जुड़े एक्साइटमेंट और इंतजार को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस पोस्टर को रिलीज करने का फैसला किया है. कैसा है पोस्टर? माना जा रहा है कि ये लव स्टोरी प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी के साथ सभी सीमाओं को पार कर देगी. पोस्टर में, बर्फ से ढकी पृष्ठभूमि के साथ दोनों जमीन पर एक दूसरे के बगल में लेटे हुए अलग-अलग दिशाओं में देखते हुए नजर आ रहे हैं. यह पोस्टर आपके मूड को रोमांटिक और ड्रीमी बनाने के लिये काफी है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












