
Mahashivartri 2026: महाशिवरात्रि पर 12 घंटे रहेगा भद्रा का साया! जानें क्या रहेगा शिवलिंग पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
AajTak
Mahashivratri 2026 इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी. इस बार पर्व के दिन भद्रा का अशुभ योग बन रहा है, जिससे भक्तों के मन में जलाभिषेक और पूजा के समय को लेकर सवाल हैं. तो आइए जानते हैं कि इस दिन भद्रा का सही समय क्या रहेगा, क्या इसका असर पड़ेगा और शिवलिंग पर जल चढ़ाने के शुभ मुहूर्त क्या हैं.
Mahashivartri 2026: फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष यह पावन दिन 15 फरवरी को पड़ रहा है. खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि के दिन भद्रा का योग भी बन रहा है, जिसे लेकर कई भक्तों के मन में यह सवाल है कि क्या इससे शिव पूजा या जलाभिषेक पर कोई असर पड़ेगा.
महाशिवरात्रि 2026 भद्रा का साया (Mahashivartri 2026 Bhadra Muhurat)
पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी की शाम करीब 5 बजकर 04 मिनट से भद्रा शुरू होगी और इसका समापन 16 फरवरी की सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा. यानी करीब 12 घंटे 19 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस बार भद्रा का वास पाताल लोक में बताया गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि जब भद्रा पाताल में रहती है, तो उसका प्रभाव पृथ्वी पर नहीं पड़ता है.
इसलिए, महाशिवरात्रि के दिन भक्त बिना किसी असमंजस के भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-पाठ कर सकते हैं. श्रद्धा और सच्चे मन से की गई आराधना ही सबसे अधिक फल देती है.
महाशिवरात्रि 2026 जलाभिषेक का मुहूर्त (Mahashivratri 2026 Shivling Jalabhishek Muhurat)
इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त मिलेंग, जिनमें भक्त पूजा-अर्चना कर सकते हैं. पहला मुहूर्त सुबह 8 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक का रहेगा.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












