
Shukra-Chandrama Gochar: शुक्र -चंद्रमा की बदलेगी चाल, 3 राशियों के लिए वरदान बनेगा 15 मार्च!
AajTak
Shukra-Chandrama Gochar: 15 मार्च से शुक्र और चंद्रमा की चाल बदलेगी ! जानें वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिन्हें मिलेगी मनचाही सफलता और सुख-समृद्धि. कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Shukra-Chandrama Gochar: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर किसी भी व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों का आईना होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ही दिन में कई ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका प्रभाव ब्रह्मांडीय ऊर्जा के रूप में हम पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार 15 मार्च एक ऐसा ही महत्वपूर्ण दिन है, जब सूर्य, शुक्र और चंद्रमा एक साथ अपने नक्षत्रों में परिवर्तन कर रहे हैं. इस दिन तीन प्रमुख ग्रहों का गोचर हो रहा है. सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो आत्मविश्वास और जीवन की नई दिशा का प्रतीक है.
शुक्र रेवती नक्षत्र में जा रहा है, जो प्रेम, सुख और ऐश्वर्य का कारक है.चंद्रमा श्रवणा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है. यह अनूठा मेल भावनात्मक संतुलन, बेहतर निर्णय क्षमता और रचनात्मकता के नए द्वार खोल सकता है. हालांकि, इन ग्रहों का प्रभाव हर व्यक्ति की जन्म कुंडली पर अलग-अलग पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी होने वाला है.
इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे कामयाबी के रास्ते1. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर सौहार्दपूर्ण रहने वाला है. व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव महसूस होंगे. रिश्तों में जो दूरियां थीं, वे कम हो सकती हैं. यदि आप नौकरी या व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर योजना बना रहे हैं, तो यह समय शुभ साबित हो सकता है.
2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों की मेहनत अब रंग लाएगी. यदि किसी कार्य में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं, तो अब उनके दूर होने के प्रबल संकेत हैं. निवेश और संपत्ति से जुड़े फैसलों में विशेषज्ञ की राय लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा. छात्रों के लिए भी यह गोचर उत्साह और नई प्रेरणा लेकर आएगा.
3. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए करियर के मोर्चे पर नए अवसर दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं. विशेष रूप से मीडिया, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में समझदारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आपको सफलता दिलाएगा.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












