
ईरान की वो लड़की... जिसने मिसाइल नहीं, 'मैथ्स' से जीती दुनिया! पीछे छोड़ीं हिजाब की बंदिशें
AajTak
मरियम मिर्ज़ाखानी, जो ईरान की पहली महिला थीं जिन्होंने गणित का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फील्ड्स मेडल जीता, उनकी कहानी प्रेरणादायक है. बचपन में मैथ्स से नफरत करने वाली मरियम ने गणित को एक कहानी की तरह समझा और अपने जज़्बे से दुनिया में नाम कमाया. कैंसर से जंग लड़ते हुए भी उन्होंने अपनी खोज जारी रखी.
ईरान का नाम सुनते ही आज के दौर में मिसाइलें, जंग और पाबंदियों की तस्वीरें जेहन में उभरती हैं. लेकिन इसी ईरान की मिट्टी से एक ऐसी लड़की निकली थी, जिसने दुनिया को बताया कि अंकों की कोई सरहद नहीं होती. हम बात कर रहे हैं मरियम मिर्ज़ाखानी की. मरियम ने गणित की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया जो आज तक कोई भारतीय महिला भी नहीं कर पाई.
जब मरियम ने कहा- 'मुझे मैथ्स पसंद नहीं'
हैरानी की बात ये है कि जिस मरियम ने गणित का 'नोबेल' जीता, उन्हें बचपन में मैथ्स से नफरत थी. तेहरान की गलियों में पली-बढ़ी मरियम एक लेखिका (Writer) बनना चाहती थीं. वो घंटों कहानियां पढ़ती थीं. लेकिन स्कूल में एक टीचर ने जब उन्हें गणित की पहेली सुलझाना सिखाया, तो मरियम को समझ आया कि गणित भी तो एक कहानी ही है, बस इसमें शब्द नहीं, अंक होते हैं.
दुनिया की पहली महिला, जिसने जीता 'नोबेल'
गणित की दुनिया का सबसे बड़ा इनाम होता है 'फील्ड्स मेडल' (Fields Medal). बता दें कि फील्ड्स मेडल' (Fields Medal) को ही दुनिया भर में 'गणित का नोबेल' कहा जाता है क्योंकि यह इस क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान है. सालों-साल तक इस पर पुरुषों का कब्जा रहा. लेकिन साल 2014 में मरियम ने इस तिलिस्म को तोड़ दिया. वो दुनिया की पहली महिला बनीं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया. ईरान जैसे देश से निकलकर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी कलम कभी नहीं रुकी.
ब्लैकबोर्ड पर बिखरा रहता था उनका जादू

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












