
महंगी कारें, एक दिन में 3-3 लाख रुपये की कमाई... कितने अमीर हैं दुबई के भिखारी?
AajTak
दुबई और यूएई के अन्य शहरों में रमजान आते ही विदेशों से आए भिखारियों के गैंग सक्रिय हो जाते हैं. दुबई पुलिस न कुछ ऐसे भिखारियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी कमाई इतनी है कि वो लग्जरी कार से चलते हैं.
दुबई में ऐसे-ऐसे भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी कार से भीख मांगने आते हैं और कुछ ही घंटों में 40-50 हजार रुपये कमाकर निकल जाते हैं. वहां की पुलिस के मुताबिक, इन भिखारी गैंग में मेंबर्स की बाकायदा भर्ती होती है. विदेशों से विजिट वीजा पर दूसरे देशों से लोग आकर ऐसे गैंग के लिए काम करते हैं. खासकर रमजान के महीने में ऐसे भिखारी गैंग दुबई और शारजाह जैसे शहरों में ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं.
खलिज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने दो दिन पहले भीख मांगने वाले एक ऐसे ही गैंग के सरगना सहित उसके 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.दुबई के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अली सलेम अल शम्सी ने कहा कि ये गिरफ्तारियां 'भीख मांगने के खिलाफ लड़ाई' अभियान के तहत की गई हैं.
भीख मांगकर खरीद ली तीन लग्जरी कारें उन्होंने बताया कि एक ऐसे भिखारी को भी दुबई पुलिस ने पकड़ा है जिसके पास तीन लग्जरी कारें थीं. उसने लोगों से मदद मांगकर बड़ी रकम जमा कर ली थी. अधिकारी के अनुसार, वह व्यक्ति शिफ्ट में भीख मांगने का काम करता था. अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद वह अपना वेश बदलता और एक महंगी गाड़ी में घूमने निकल जाता था.
एक के पास 15 लाख मिला था कैश पुलिस ने इनसे पहले भी ऐसे कुछ भिखारियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से काफी ज्यादा कैश मिला था. कुछ दिनों पहले दुबई के एक पार्किंग एरिया से एक भिखारी को अरेस्ट किया गया था. जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास 20 हजार दिरहम यानी करीबन 15 लाख भारतीय रुपये थे, जो उसने सिर्फ दो-तीन दिनों में भीख मांगकर कमाए थे. वह ट्रैफिक सिग्नल पर लग्जरी कार मालिकों और वाहन चालकों को निशाना बना रहा था और दावा कर रहा था कि उसे खाने के लिए पैसों की जरूरत है
रमजान शुरू होने के साथ देश भर में इस तरह की घटनाएं सामने आई है. इससे पहले, रस अल खैमाह पुलिस ने रमजान के दौरान 19 भिखारियों की गिरफ्तारी की थी. इनमें से एक भिखारी के पास से 11,000 दिरहम यानी 8 लाख रुपये बरामद हुए थे. ये कमाई भी सिर्फ दो-तीन दिनों की थी.
एक दिन में 3 लाख तक कमा लेते हैं ये भिखारी इसी तरह पिछले साल शारजाह पुलिस ने एक भिखारी को गिरफ्तार किया है जिसने महज तीन दिनों में 14,000 दिरहम यानी 10 लाख रुपये से ज्यादा जमा कर लिए थे. उसे एक मस्जिद के पास भीख मांगते हुए पकड़ा गया था. वह आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर लोगों से भीख मांगता था. जांच में पता चला कि वह देश में अवैध रूप से रह रहा था और उसने सिर्फ तीन दिनों में भीख मांगकर 14,000 दिरहम जमा कर लिए थे.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












