
Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
AajTak
Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.
Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य के कारक माने जाते हैं. जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. द्रिक पंचाग के अनुसार, सूर्य कुंभ राशि में स्थित हैं, लेकिन 15 मार्च 2026 को देर रात करीब 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं, इसलिए सूर्य के यहां पहुंचने से त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा.
ज्योतिष के अनुसार, यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है और इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. खास बात यह भी है कि जिस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, उसी दिन पापमोचिनी एकादशी का संयोग भी बन रहा है. सूर्य 14 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में रहेंगे. सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभदायक हो सकता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का मीन राशि में जाना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आपकी गोचर कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य का प्रभाव रहेगा. शनि और शुक्र भी इसी भाव में होने के कारण कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत बन सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन सकती है. जीवन में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे खुशी का माहौल बन सकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए सूर्य का यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है. सूर्य आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों की मदद से आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं. समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












