
Shani Asta 2026: शनि आज मीन राशि में होंगे अस्त, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग
AajTak
Shani Asta 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि आज मीन राशि में अस्त हो जाएंगे और लगभग 35 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानिए शनि के अस्त होने से वृषभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को किस तरह लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
Shani Asta 2026: शनि आज मीन राशि में शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे. इसके बाद 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4 बजकर 49 मिनट पर शनि फिर से उदय हो जाएंगे. वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. शनि किसी भी राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं और इस दौरान कई बार उनकी स्थिति बदलती रहती है, जैसे मार्गी होना, वक्री होना और अस्त या उदय होना.
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में बैठे हुए हैं. शनि की यह अवस्था करीब 35 दिनों तक रहने वाली है. ज्योतिष के अनुसार, शनि के अस्त होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभ देने वाला माना जा रहा है. जानें किन 3 राशियों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. नौकरी और करियर के मामले में भी अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी जो परेशानियां पहले चल रही थीं, उनमें राहत मिलने की संभावना है. परिवार का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में भी सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा.
सिंह राशि
शनि के अस्त होने से सिंह राशि के लोगों के करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं. जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है और उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है. पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है. इसके साथ ही नई संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं. स्वास्थ्य में भी पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












