
CISCE ने UAE में भारतीय छात्रों के लिए रद्द की बोर्ड परीक्षा, दी ये सलाह
AajTak
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने संयुक्त अरब अमीरात के सभी केंद्रों पर होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण लगातार बोर्ड की परीक्षाएं रद्द हो रही हैं. एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने संयुक्त अरब अमीरात के सभी केंद्रों के लिए कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इस फैसले की वजह से देश भर में CISCE से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों भारतीय छात्र प्रभावित हुए हैं. परीक्षाएं पहले स्थगित कर दी गई थी, लेकिन परिषद ने क्षेत्र में बदलती स्थिति को देखते हुए फैसला लिया है कि इस साल में परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी.
सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
स्कूल को भेजे गए सर्कुलर में CISCE ने बताया कि यह फैसला (Knowledge and Human Development Authority (KHDA) और दुबई स्थित भारत के दूतावास समेत संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद लिया गया है. सुरक्षा हालात को देखते हुए CISCE ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी केंद्रों पर होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया. दरअसल, इन परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया गया था और इन्हें 2 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच कराने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन मौजूदा स्थिति और बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करने की कठिनाइयों को देखते हुए परिषद ने इन्हें रद्द कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है.
लगातार बढ़ रहा है तनाव
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षाएं रद्द हो गई हैं. हाल के दिनों में यूएई, ओमान और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन गतिविधियां बढ़ी हैं. साथ ही हवाई उड़ानों में भी कुछ बाधाएं देखी जा रही हैं. दुबई के कुछ हिस्सों में मलबे के गिरने की खबरों ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे संस्थानों को बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने पर मजबूर कर दिया है.
हजारों छात्र हुए प्रभावित

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












