
LPG संकट में लोगों के ये 5 जुगाड़ देख आप कहेंगे- वाह भई वाह! देखें वीडियो
AajTak
LPG Crisis Viral Video: एलपीजी संकट के बीच सोशल मीडिया पर कई जुगाड़ के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोग अलग अलग तरीके से गैस के ऑप्शन खोज रहे हैं.
ईरान जंग के बाद देश में गैस सप्लाई पर असर दिख रहा है. अब देश के अलग-अलग शहरों से गैस की मारामारी से जुड़े वीडियो तस्वीर सामने आ रहे हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अब लोग अलग-अलग जुगाड़ से गैस के विकल्प खोज रहे हैं. कोई चूल्हा तो कोई इंडक्शन के सहारे खाना बना रहा है, जबकि कुछ लोगों ने तो ऐसे एक्सपेरिमेंट कर दिए, जो वाकई चौंका देने वाले हैं. तो देखते हैं कि गैस के अभाव में अब लोग कैसे कैसे जुगाड़ कर रहे हैं...
होटल में चूल्हे बनना शुरू
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि अब लोग सिलेंडर से किस तरह चूल्हे पर शिफ्ट हो रहे हैं. अब कई होटल मालिकों ने चूल्हे के सिस्टम को अपना लिया है और अब कई ईंट से तैयार कर रहे हैं. आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं कि लखनऊ में एक होटल पर चूल्हा बनाया जा रहा ताकि गैस के अभाव में काम चालू रह सके.
मजदूरों ने जला लिए चूल्हे
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि कुछ कंपनी के मजदूर अब गैस ना होने पर चूल्हे पर खाना बना रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ वर्कर्स लाइनवाइज कई चूल्हे जलाकर खाना बना रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रेस पर कुकिंग शुरू

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












