
Hyundai की इस कार को नहीं मिला एक भी खरीदार, दूसरी कार की है बंपर डिमांड
AajTak
Hyundai sales breakup Feb 2026: कोरियन कार मेकर हुंडई के लिए फरवरी 2026 पिछले साल के मुकाबले अच्छी रही है. कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारें इस महीने बेची हैं. हालांकि, जनवरी के मुकाबले फरवरी में कंपनी की सेल कम है. हुंडई की 50 परसेंट से ज्यादा सेल सिर्फ दो मॉडल्स के बदौलत मिली है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2026 में अच्छी सेल की है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2026 में 9.81 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. फरवरी 2025 में जहां कंपनी ने 47,727 यूनिट्स बेची थी. वहीं इस साल कंपनी ने फरवरी में 52,407 यूनिट्स पूरे भारत में बेची हैं.
हालांकि, जनवरी 2026 के मुकाबले ये सेल कम है. जनवरी 2026 में कंपनी ने 59,107 यूनिट्स बेची थी. फरवरी में सेल में 11.34 परसेंट की गिरावट है. हुंडई की सेल में बड़ा हिस्सा SUV और कॉम्पैक्ट कार्स का है. आइए जानते हैं फरवरी में हुंडई की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड रही है.
हुंडई क्रेटा की सेल सबसे ज्यादा रही है. ये कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है. कंपनी ने क्रेटा की कुल 17,938 यूनिट्स बेची हैं. हालांकि, इसमें क्रेटा ईवी भी शामिल है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस कार की 9.93 परसेंट ज्यादा यूनिट्स बेची हैं. वहीं जनवरी 2026 के मुकाबले 0.09 परसेंट की ग्रोथ है.
वेन्यू हुंडई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. कंपनी ने फरवरी में इसकी 10,494 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 10,125 यूनिट्स को बेचा था. हालांकि, जनवरी के मुकाबले इस साल फरवरी में सेल घटी है. जनवरी में इस कार की 12,413 यूनिट्स बिकी थी.
यह भी पढ़ें: 1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट
सेडान की बात करें, तो Aura का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. कंपनी ने 6,733 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी की ग्रोथ 40 परसेंट से ज्यादा की है. पिछले साल फरवरी में कंपनी ने इस कार की 4,797 यूनिट्स सेल की थी. जनवरी के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












