
Grah Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य समेत ये 2 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत
AajTak
Grah Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में, चंद्र श्रवण नक्षत्र और शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, इस खास ग्रह संयोग का कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.
Grah Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन समय-समय पर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है. मार्च के इस महीने में एक खास संयोग बन रहा है, जब सूर्य, शुक्र और चंद्रमा तीनों ही एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर गोचर करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को तड़के 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उसी दिन चंद्रमा सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में पहुंचेंगे. इसके बाद प्रेम और सुख के कारक माने जाने वाले शुक्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
ज्योतिष के अनुसार इन 3 ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. खासकर 3 राशियों के जातकों को 15 मार्च के बाद धन, कामकाज और रिश्तों के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी 15 मार्च के बाद का समय लाभकारी हो सकता है. काम या व्यापार में नई साझेदारी बनने के योग बन सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है. परिवार से जुड़े मामलों में भी सुधार के संकेत दिखाई दे सकते हैं. खासतौर पर बच्चों की सेहत में पहले से बेहतर स्थिति देखने को मिल सकती है और उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि पारिवारिक जीवन को सुखद बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रह स्थिति अनुकूल मानी जा रही है. मार्च 2026 के दौरान आपको कई मामलों में राहत मिल सकती है. पुराने मतभेद या रिश्तों में आई दूरी को सुधारने का अवसर मिल सकता है. कुछ नए अनुभवों से सीखने का मौका भी मिलेगा. अगर आप संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो बड़ों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












