
सुपरयॉट पर क्या करते हैं अरबपति... महिला क्रूज स्टाफ ने सुनाई कहानी
AajTak
एक पूर्व सुपरयाट महिला कर्मचारी ने खुलासा किया कि अरबपतियों के साथ समुद्र के बीच क्रूज या सुपरयाट पर रहना वास्तव में कैसा होता है. उन रईसों पर समुद्र में कोई नियम लागू नहीं होते और उनकी मनमानी कभी-कभी हद के पार चली जाती है.
एक पूर्व सुपरयॉट कर्मचारी, जो अब मॉडल बन चुकी हैं, उन्होंने सुपरयॉट और क्रूज पर एक स्टाफ के तौर पर बिताए अपनी जिंदगी और अनुभव को शेयर किया है. उन्होंने समुद्र के बीच इन लग्जरी जहाजों पर पर्दे के पीछे होने वाले कुछ ऐसे अरबपति रईसों के कुछ ऐसे कारनामों का पर्दाफाश किया है, जिनके बारे में बहुत से लोग अनजान रहते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की रायसा बेलिनी ने पांच साल तक एक आलीशान जहाज पर होस्टेस के रूप में काम किया. मेडिटेरियन सी के आसपास इटली, स्पेन, ग्रीस, तुर्की और इबीजा जैसे यूरोपीय पर्यटन स्थलों की यात्रा की. इस दौरान उनकी ऐसे बेहद अमीर मेहमानों से मुलाकात की, जो कड़ी मेहनत करके पैसा कमाना और उससे भी ज्यादा मौज-मस्ती करना पसंद करते थे.
बेलिनी ने ऐसे ही कुछ रईसों के पर्दे के पीछे और आम जिंदगी से अलग एक दूसरे छिपे हुए चेहरे का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि समुद्र में कुछ रईसों को लगता है कि नियम कानून उन पर लागू नहीं होते है. बेलिनी ने कहा कि वो अक्सर अप्रैल से अक्टूबर तक क्रूज पर काम करती थीं. इस दौरान ऐसा लगता था जैसे वे अपना असली जीवन किनारे पर ही छोड़ आई हों. शादी की अंगूठी अचानक एक सजावट बनकर रह जाती थी.
उन्होंने बताया कि क्रूज पर विवाहित मेहमानों में से कई लोग बंद दरवाजों के पीछे एकदम अलग व्यवहार करते हैं. सार्वजनिक रूप से, वे गंभीर और सभ्य दिखते हैं. ऐसे लोग पारिवारिक व्यक्ति हैं. लेकिन, जब वो क्रूज पर छुट्टियां मनाने आते हैं तो इस तरह से फ्लर्ट करते हैं, जैसे कि वो अकेले हो. भले ही उनकी पत्नियां आसपास ही क्रूज पर कहीं आराम कर रही होती हैं.
कुछ लोग हद पार करने की भी कोशिश करते हैं बेलिनी ने बताया कि ऐसे ही कुछ अमीर लोग नीचे आकर मेरे पास खड़े हो जाते थे, जहां मैं काम कर रही होती थी. वे मेरी तारीफ करते. मुझे तरह-तरह से लुभाने की कोशिश करते और धीरे-धीरे एकदम पास आ जाते थे. कुछ तो ऐसे भी होते थे जो हदें पार करने की कोशिश करते. इसलिए उस वक्त न तो रिएक्ट करना होता है और न ही बहकावे में आना चाहिए.
बेलिनी ने आगे कहा कि जब ऐसे रईसों को लगता था कि दाल नहीं गलने वाली है तो अपनी असलियत दिखाने लग जाते थे. वह आपको झिड़की देते हैं और अपना रौब दिखाते हुए चले जाते हैं. यह व्यवहार जितना चौंकाने वाला लगता है, क्रू मेंबर्स को इसकी उस हद तक उम्मीद रहती थी, जिन्होंने बेलिनी को उसके काम शुरू करने पर पहले ही चेतावनी दे दी थी. हमें बस संयम से काम लेने और वक्त के गुजर जाने का इंतजार करना होता है.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












