
Maharashtra SSC, HSC Datesheet 2023: महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम डेट्स जारी, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी प्रोविजनल डेटशीट चेक कर सकते हैं.
Maharashtra SSC, HSC Datesheet 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है. जो छात्र इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी प्रोविजनल डेटशीट चेक कर सकते हैं.
शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी. बता दें कि जारी डेटशीट अभी टेंटेटिव हैं और इनमें बदलाव किया जा सकता है. उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
Maharashtra SSC Datesheet 2023 - https://mahahsc.in/notification/TIMETABLE-SSC-MAR-23.pdf Maharashtra HSC Datesheet 2023 (सामान्य) - https://mahahsc.in/notification/TIMETABLEHSCFEB23GEN.pdf Maharashtra HSC Datesheet 2023 (वोकेशनल) - https://mahahsc.in/notification/TIMETABLEHSCFEB23VOC.pdf
Maharashtra SSC, HSC Result 2022: इस साल, महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी रिजल्ट 08 जून को MSBSHSE द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए थे. रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, 94.22 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की है. साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे अधिक 98.30 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया है. इसके अलावा, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं के रिजल्ट इस वर्ष 17 जून को घोषित किए गए थे. कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवार MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










