
Maharashtra Political Crisis: "जिन्होंने उद्धव सत्ता के सब बंद कर दिए धंधे, उनका नाम है शिंदे: अठावले
AajTak
महाराष्ट्र में मचे बवाल पर धीरे-धीरे सभी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एकनाथ शिंदे की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का कहना है कि चिट्ठी की जांच करेंगे. तो वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास अठावले बयान भी अब सामने आया है. अठावले ने बताया कि साल 2019 में BJP, RPI और शिवसेना नें साथ चुनाव लड़ा था, जिसके बाद 2019 में शिवसेना ने बीजेपी को धोखा दिया. अठावले ने कहा कि शिवशेना हमें छोड़कर NCP के साथ चले गए. अठावले ने शिवसेना की इस हालत का जिम्मेदार उद्धव ठाकरे और संजय राउत को बताया. देखें उनका ये बयान.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










