
Maharashtra HSC 12th Result 2023: एक क्लिक में यहां मिलेगी मार्कशीट, फौरन कर लें बुकमार्क
AajTak
इस साल लगभग 14 लाख उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल पास प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा है. हालांकि, स्टूडेंट्स की मार्कशीट चेक करने का लिंक अभी लाइव नहीं हुआ है. मार्कशीट दोपहर 2 बजे ऑनलाइन रिलीज़ की जाएगी.
Maharashtra Board 12th Marksheet Download: महाराष्ट्र एचएससी यानी महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कुल 91.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जिसमें लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है. हालांकि, स्टूडेंट्स की मार्कशीट चेक करने का लिंक अभी लाइव नहीं हुआ है. मार्कशीट दोपहर 2 बजे ऑनलाइन रिलीज़ की जाएगी. उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in के अलावा aajtak.in/education पर भी चेक कर सकेंगे.
सबसे पहले aajtak.in पर मिलेगा रिजल्ट इस साल लगभग 14 लाख उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल पास प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा है. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं. रिजल्ट सुबह ही घोषित कर दिए गए थे जबकि मार्कशीट चेक करने का लिंक 2 बजे लाइव हो जाएगा. बता दें कि aajtak.in पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले लाइव होगा.
Maharashtra Board 12th Result 2023: Direct Link to Download
MSBSHSE 12th Result 2023: चेक करने का तरीका स्टेप 1: दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाएं. स्टेप 2: अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन करें. स्टेप 3: मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी. स्टेप 4: मार्कशीट अपने पास भी डाउनलोड कर सकेंगे.
Maharashtra Board 12th Result 2023 LIVE Updates: Check Here
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं. स्टूडेंट्स के रिजल्ट आज 25 मई को जारी किए गए हैं. रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार हमारे साथ बने रहें.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











