
Maharashtra Crime: रोड रेज के दौरान पीट-पीटकर युवक की हत्या, एक ही परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार
AajTak
पालघर के DCP पोर्निमा चौगुले-श्रृंगी ने बताया कि घटना सोमवार रात नाला सोपारा इलाके में हुई, जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था. तभी अचानक पीड़ित सौरभ मिश्रा की मोटरसाइकिल मुख्य आरोपी कौशिक चव्हाण से टकरा गई. इसी के बाद मामला बिगड़ा.
Palghar Road Rage Bike Rider Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रोड रेज की घटना में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पालघर के पुलिस उपायुक्त (DCP) पोर्निमा चौगुले-श्रृंगी ने पीटीआई को बताया कि घटना सोमवार रात नाला सोपारा इलाके में हुई, जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था. तभी अचानक पीड़ित सौरभ मिश्रा की मोटरसाइकिल मुख्य आरोपी कौशिक चव्हाण से टकरा गई और इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
डीसीपी पोर्निमा चौगुले-श्रृंगी के मुताबिक, कौशिक चव्हाण के परिवार के सदस्य भी जल्द ही इस लड़ाई में शामिल हो गए और उन सभी ने मिलकर सौरभ मिश्रा और उनके दोस्त पर लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया. सड़क पर ये मंजर देखकर अफरा तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायल सौरभ मिश्रा को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डीसीपी ने आगे बताया कि आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










