
Maharashtra : सुसाइड करने से पहले बनाया Video, फिर ट्रेन से कटकर दी जान
AajTak
आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं होने से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया. उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी. मगर, युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाया और अपनी मौत का जिम्मेदार दो लोगों को बताया. युवक ने दोनों लोगों के नाम लेते हुए कहा था कि इन लोगों की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो गई.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के थाने जिले के उल्हासनगर में युवक ने ट्रेन से कटकर हत्या कर ली थी. मगर, मरने से पहले उसने वीडियो बनाया था और इसे अपने परिवार वालों के अलावा दोस्तों के साथ शेयर कर दिया था. आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं होने के चलते युवक ने आत्महत्या करने की बात वीडियो में कही है. साथ ही उसने दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. अब पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, अंबरनाथ और बदलापुर रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर युवक का क्षत विक्षत शव मिला था. मृतक युवक की पहचान 35 साल के गिरीश नंदलाल चौबे के रूप में हुई थी. वह उल्हानगर के कैंप नंबर 5 इलाके में रहता था. मृतक की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं.
दो लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार
घटना की जानकारी मिलने के बाद कल्याण लोहमार्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस के मुताबिक युवक ने आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं होने के कारण आत्महत्या करने की बात वीडियो में कही है. वीडियो में युवक यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि वह जहां पर काम करता था, वहां के जय और विनोद नाम ये दो लोगों ने उसकी मालिक से चुगली की थी.
इसके बाद मालिक ने उसे काम से निकाल दिया. तब से उसके पास नौकरी नहीं है, जिसके कारण उसने लोगों से भारी ब्याज पर रुपया लिया है. वह लोग पैसा वापस मांग रहे हैं. उसके पास न तो नौकरी है और न ही पैसा. युवक आगे यह कहता हुआ दिख रहा है कि जय और विनोद ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है.
यह है पुलिस का कहना

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









