
Maharashtra: सांगली में गांववालों ने साधुओं को बच्चाचोर समझकर पीटा, बामुश्किल बची जान
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में गांव के लोगों ने साधुओं को बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा. कर्नाटक से ये साधु विट्ठलनाथ के दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे थे. लवंगा गांव के पास ये रास्ता भटक गए और गांव वालों से ही पंढरपुर का रास्ता पूछा, मगर गांव वालों ने इन्हें बच्चा चोर समझ लिया और पीटना शुरु कर दिया. वो तो शुक्र था कि समय रहते पुलिस पहुंच गई और गांव वालों के चंगुल से इन साधुओं को बचा लिया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












