
Maharashtra: सबूतों की कमी की वजह से कोर्ट ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को बरी किया
AajTak
ठाणे की एक कोर्ट ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. छोटे भाई पर आरोप था कि उसने साल 2015 में गुस्से में आकर बड़े भाई की हत्या कर दी थी. हालांकि अब कोर्ट ने उसे आरोपों से बरी कर दिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने अपने बड़े भाई की हत्या के आरोपी को बरी कर दिया है. कोर्ट ने 32 वर्षीय युवक को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूत पर्याप्त नहीं हैं और अविश्वनीय हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस जी इनामदार ने कहा कि अभियोजन पक्ष कथित आरोपी गुलशन गोली बहनवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप साबित करने में विफल रहा. कोर्ट के इस आदेश की कॉपी आज ही उपलब्ध कराई गई.
दोनों भाइयों में अकसर होता था झगड़ा
अभियोजक ने अदालत को बताया था कि कथित आरोपी अपने बड़े भाई रवि के साथ अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था. 16 अप्रैल 2015 को, गुलशन ने उल्हासनगर में अपने घर पर गुस्से में पीड़ित का गला घोंट दिया.
ये भी पढ़ें- जमीन के लिए गला काटकर की थी बड़े भाई की हत्या... कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा
कोर्ट ने बताई सबूतों की कमी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










