
Maharashtra: शौचालय न होने से महिला ने छोड़ा ससुराल, वापस लौटने के लिए रखी ये शर्त
AajTak
अकोला जिले के दिग्रस गांव में एक महिला ने घर में शौचालय न होने की वजह से ससुराल छोड़ दिया. उसने पति के सामने साफ शर्त रखी कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा, वह वापस नहीं आएगी. दरअसल संपत्ति बंटवारे में शौचालय न मिलने के कारण खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था.
आपने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा देखी होगी, लेकिन अकोला जिले के दिग्रस गांव में कुछ ऐसा ही असल जिंदगी में हुआ है. विशाखा तायडे नाम की महिला ने अपने ससुराल में शौचालय न होने की वजह से पति का घर छोड़ दिया और मायके चली गई. उसने साफ कह दिया कि जब तक घर में शौचालय नहीं बनेगा, वह वापस नहीं आएगी.
विशाखा की शादी विकास तायडे से हुई थी. शादी के बाद जब परिवार में संपत्ति का बंटवारा हुआ, तो विकास के बड़े भाई को शौचालय सहित घर के दो कमरे मिले, जबकि विकास को सिर्फ दो कमरे मिले, जिनमें शौचालय नहीं था. इस वजह से विकास और उसकी पत्नी को खुले में शौच जाना पड़ता था, जिससे विशाखा परेशान हो गई.
शौचालय न होने पर महिला ने ससुराल छोड़ा
गांव की ग्राम पंचायत ने खुले में शौच करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया, जिससे विशाखा को डर लगने लगा. इस स्थिति से परेशान होकर वह मायके लौट गई और शर्त रख दी कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा, वह ससुराल नहीं आएगी.
विकास ने घर में शौचालय बनाने की कोशिश की, लेकिन नाली नहीं होने की वजह से गंदा पानी जमा होने लगा और बदबू फैलने लगी. आसपास के लोग भी शिकायत करने लगे, जिससे विकास को शर्मिंदगी उठानी पड़ी.
नाली न होने से शोचालय बनाने में दिक्कत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










