
Maharashtra: लोकतंत्र की बात करने वाले 46 मिनट सदन में बैठे, फडणवीस की ठाकरे को दो टूक
AajTak
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उनके आदित्य ठाकरे के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम आदित्य ठाकरे या उनके पिता उद्धव ठाकरे से नहीं डरते. हमने उनकी नाक के नीचे से उनके 50 विधायक अपनी तरफ कर लिए थे. लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए.
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक का दौर जारी है. ऐसे में सूबे के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा है कि जो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में हैं, वे सदन में सिर्फ 46 मिनट तक मौजूद रहे.
दरअसल यहां फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे सत्र में उद्धव ठाकरे के सिर्फ 46 मिनट तक सदन में मौजूद रहने का हवाला दे रहे थे.
मालूम हो कि जब फडणवीस से पूछा गया कि आदित्य ठाकरे का कहना है कि सरकार 32 साल के शख्स से डरी हुई है और इसलिए उस पर निशाना साध रही है. इसमें बात में कितनी सच्चाई है?
इस पर फडणवीस ने कहा कि हम आदित्य ठाकरे या उनके पिता उद्धव ठाकरे से नहीं डरते. हमने उनकी नाक के नीचे से उनके 50 विधायक अपनी तरफ कर लिए थे. लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने कहा था कि मुंबई जलेगी. लेकिन माचिस की एक तीली तक नहीं जली.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










