
Maharashtra: लातूर में अवैध संबंधों में शख्स की बेरहमी से हत्या, इस हाल में मिला महिला का शव
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में 40 वर्षीय एक शख्स की हत्या और उसके बाद एक महिला की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शख्स की हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी. इस वारदात के कुछ समय बाद ही महिला जंगल में पेड़ से लटकी हुई पाई गई.
महाराष्ट्र के लातूर में 40 वर्षीय एक शख्स की हत्या और उसके बाद एक महिला की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शख्स की हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी. इस वारदात के कुछ समय बाद ही महिला जंगल में पेड़ से लटकी हुई पाई गई. पुलिस ने मृतक की हत्या के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक शरद इंगले लातूर जिले के करकट्टा ग्राम पंचायत के एक यूनिट में सुपरवाइजर का काम करता था. वहां उसका किसी महिला के साथ अवैध संबंध बन गया था. यही वजह है कि कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करके उसकी जान ले ली. उस पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया. यहां तक कि अपराधियों ने उसका गला तक रेत दिया. इस हमले में बुरी तरह घायल होने की वजह से उसकी जान चली गई.
इस मामले में शरद इंगले की पत्नी की शिकायत के आधार पर मुरुड पुलिस स्टेशन में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो एक्स्ट्र मैरिटल अफेयर की बात सामने आई. पुलिस अभी पांचों आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि उनमें से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वो गांव के पास एक जंगल में पेड़ से झूलती हुई पाई गई.
पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं. पुलिस इन तमाम सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस केस की जांच में जुटी है. थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. बहुत जल्द केस जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बताते चलें कि फरवरी में लातूर जिले में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. शहर के बाहरी इलाके में एक दुकान के बाहर एक शख्स का शव मिला था, जिसे पत्थर से कुचलकर मार डाला गया था. पुलिस का कहना था कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है. उसकी हत्या विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रिंग रोड इलाके में की गई. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे. उसे निर्दयता से मारा गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










