
Maharashtra: मुंबई के टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदलने पर तेज सियासत, सपा नेता ने जताया विरोध
AajTak
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने टीपू सुल्तान के नाम पर सार्वजनिक उद्यान का नाम हटाने की बात कही थी. इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के तहत उद्यानों का नाम बदलना एक मंत्री का काम नहीं है. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











