
Maharashtra: मानखुर्द में 30 से 40 उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, डंडे-तलवार से हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़
AajTak
Ruckus in mankhurd Mumbai: मुंबई के मानखुर्द में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के मुंबई की एक कॉलोनी में दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों के जमकर उत्पाद मचाने का मामला सामने आया है. मुंबई के मानखुर्द इलाके में करीब 30 से 40 अज्ञात लड़कों ने बवाल काटा है. तोड़फोड़ और हंगामे के बाद इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे मानखुर्द इलाके में 30 से 40 लड़कों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. हाथों में डंडे और तलवार लेकर ये लोग PMGP कॉलोनी में घुस गए और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे. अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद उपद्रवी फरार हो गए.
सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरे इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. एडिशनल लेवल के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं. मानखुर्द पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव पी कोलो ने बताया कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं. पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए लोगों से वीडियो या सीसीटीवी फुटेज पुलिस से साझा करने को कहा है.
तोड़फोड़ कर फरार हो गए आरोपी
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने कुछ देर तक इलाके में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ करने के बाद फरार भी हो गए. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों को पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया. इसके बाद पूरी रात मुंबई पुलिस के जवान इलाके में गस्त करते रहे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










