
Maharashtra: पार्टी दफ्तर ढहाए जाने पर भड़के शिवसेना नेता अनिल परब, बीजेपी पर लगाए ये आरोप
AajTak
महाराष्ट्र में बीजेपी और उद्धव गुट में फिर तनातनी सामने आई है. पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता अनिल परब का बांद्रा पूर्व स्थित कथित अवैध कार्यालय ढहा दिया गया है. इस पर अनिल परब ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को जिम्मेदार ठहराया और कई आरोप लगाए. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











