
Maharashtra: तिलक, गोमूत्र और वराह पूजन के बाद ही गरबा में प्रवेश... 'लव जिहाद' रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद की सख्त चेतावनी
AajTak
नवरात्रि उत्सव से पहले विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में गरबा पंडालों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. विहिप ने कहा कि प्रवेश केवल उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने माथे पर तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधा, गोमूत्र और वराह पूजन किया होगा. साथ ही आधार देना होगा. संगठन ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन जरूरी है और केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.
नवरात्रि उत्सव की शुरुआत से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में गरबा पंडालों के लिए नए नियम लागू करने का ऐलान किया है. संगठन ने दावा किया है कि गरबा कार्यक्रमों के दौरान लव जिहाद जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.
नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विहिप विदर्भ प्रांत के मंत्री प्रशांत तितरे ने कहा कि इस बार गरबा पंडालों में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा जो निर्धारित नियमों का पालन करेंगे. इनमें माथे पर तिलक लगाना, रक्षा सूत्र बांधना, गोमूत्र और वराह पूजन अनिवार्य बताया गया है. इसके अलावा आधार कार्ड की जांच के बाद ही किसी को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: MP: गरबा प्रैक्टिस कर रही युवती का अपहरण, हथियार की नोक पर जबरन गाड़ी में बैठाया, परिवार के 7 लोग गिरफ्तार
विहिप का कहना है कि गरबा उत्सव हिंदू धर्म की परंपरा से जुड़ा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसमें केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए. संगठन ने आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि पंडालों में नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अवांछित घटना न हो.
तितरे ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि उत्सव श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, लेकिन बीते वर्षों में इसमें बाहरी हस्तक्षेप और विवादास्पद घटनाओं ने माहौल बिगाड़ा है. इस बार विहिप ने साफ चेतावनी दी है कि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. विहिप के इस निर्णय के बाद राज्य भर में गरबा आयोजकों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका अहम मानी जा रही है. संगठन ने कहा है कि सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









