
Maharashtra: आंख में मिर्ची पाउडर डालकर कारोबारी से लूटे थे 7 लाख के गहने, 3 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
नांदेड़ क्राइम ब्रांच ने कारोबारी की आंख में मिर्ची डालकर लाखों के गहने लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 6 लाख रुपये के गहने बरामद किए और इनसे पूछताछ की जा रही है. कोर्ट में पेश करने के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
महाराष्ट्र की नांदेड़ क्राइम ब्रांच ने कारोबारी की आंख में मिर्ची डालकर लाखों के गहने लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों ने 28 जनवरी को कारोबारी दत्ता शहाणे (53 उम्र) की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बैग छीन लिया था. जिसमें 7 लाख 58 हजार 655 रुपये के कीमती सोने, चांदी के गहने और कैश था. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे ने स्थानीय अपराध शाखा के उदय खांडेराय पुलिस उप-निरीक्षक आनंद बिछेवार के तहत एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश में लगाई थी. इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मुखबिरों की टीम को अलर्ट किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बोधड़ी गांव पहुंची.
कारोबारी को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बोधड़ी गांव में काफी समय तक रुकी रही. 17 अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि और आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों की पहचान किशोर उर्फ बड़क्या थानाजी सोलंके (25 उम्र) निवासी अकोली जिला उमरखेड़ जिला यवतमाल. संतोष शिवाजी मुंडे (32 उम्र) निवासी शिवशंकरनगर, गोकुंडा, किनवट, बापुराव त्रिंबक शहाण शास्त्रीनगर निवासी (49 उम्र) के तौर पर हुई.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6 लाख रुपये के गहने बरामद किए. अब इनसे पूछताछ कर अन्य अपराधों में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेश करने के बाद सभी बदमाशों को जेल भेज दिया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










