
Mahadev Betting App मामले में आरोपी सिपाही पुलिस सेवा से बर्खास्त, दुर्ग SP ने जारी किया आदेश
AajTak
छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल महादेव सट्टा ऐप केस (Mahadev Betting App Case) में आरोपी दो पुलिस आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दुर्ग एसपी (SP) जितेन्द्र शुक्ला ने निलंबित आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया है.
छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Betting App Case) मामले में जांच जारी है. इस मामले में आरोपी रहे दुर्ग पुलिस के कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को एसपी ने बर्खास्त कर दिया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं, दोनों सिपाही के पद पर थे. महादेव सट्टा ऐप का आरोपी अर्जुन यादव काफी समय से सस्पेंड चल रहा था. वह कई दिनों से गायब है.
जानकारी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ सिपाही भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था, एसपी ने अब बर्खास्त कर दिया है. ईडी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में सुपेला थाने में पदस्थ सिपाही भीम सिंह यादव और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्पा को गिरफ्तार किया था. ये दोनों रायपुर सेंटल जेल में हैं.
अब आरक्षक भीम सिंह के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले के उजागर होने के बाद से सिपाही गायब है. इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है.
पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय रायपुर ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुपेला थाने में तैनात आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया था. ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट महादेव ऑनलाइन बुक मामले में ED जांच कर रही है. ED ने असीम दास उर्फ बप्पा के घर और रायपुर स्थित होटल से लगभग सात करोड़ रुपए कैश जब्त किए थे. इस दौरान 15 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन अकाउंट सीज किए गए थे.
महादेव सट्टा केस में संलिप्त थे दोनों सिपाही

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










