
Maha Shivratri 2026 Date: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तिथि, निशीथ काल और पारण का समय
AajTak
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 की तिथि को लेकर इस बार लोग असमंजस में हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस बार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा तो कुछ का कहना है कि 16 फरवरी को. तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि की सही तिथि क्या रहने वाली है.
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम हो जाता है. कभी पंचांग के हिसाब से एक तारीख सामने आती है, तो कहीं दूसरे कैलेंडर में अलग दिन बताया जाता है. इस बार भी कुछ लोग कह रहे हैं कि महाशिवरात्रि 15 तारीख को मनाई जाए या 16 तारीख को और इसका निशीथ काल भी, जो सबसे उत्तम काल माना जाता है, किस समय रहेगा? इसी निशीथ काल में हम साधनाएं, मंत्र-जाप, स्तोत्र-पाठ, कवच और अभिषेक आदि करते हैं.
इसके अलावा, यदि हम चार प्रहर की बात करें तो चारों प्रहर का समय क्या रहेगा? भगवान शिव की अखंड पूजा चार प्रहर में की जाती है. मूल रूप से चार प्रहर होते हैं और फिर पांचवां प्रहर प्रारंभ होता है. तो यह पूजा किस समय करनी है और महाशिवरात्रि के व्रत का पारण का समय क्या रहेगा? तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी या 16 फरवरी, किस डेट को मनाना सही होगा और इन सारे सवालों के जवाब-
15 फरवरी या 16 फरवरी, कब रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत (Maha Shivratri 2026 Date)
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 15 तारीख को ही मनाई जाएगी. तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि की शुरुआत 15 तारीख को होगी और यह 16 तारीख को आधे दिन के बाद समाप्त होगी. दरअसल, महाशिवरात्रि की पूजा में रात्रिकाल के चार प्रहर और निशीथ काल का माना जाता है. इस पर्व में उदयातिथि का नियम लागू नहीं होता है.
ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि 16 फरवरी की रात को मनाएंगे, तो यह सही नहीं होगा, क्योंकि 16 फरवरी की शाम के बाद महाशिवरात्रि की तिथि समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उस रात शिवरात्रि मनाने का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. इसे सरल भाषा में समझें तो 15 फरवरी की जो रात होगी, वही महाशिवरात्रि की रात मानी जाएगी. भले ही 16 फरवरी को उदयातिथि चतुर्दशी रहे, लेकिन महाशिवरात्रि का मुख्य पर्व 15 फरवरी की रात में ही मनाया जाएगा.
महाशिवरात्रि 2026 का पारण कब किया जाएगा? (Maha Shivratri 2026 Paran Timings)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










