Magh Purnima 2026: शनि से लेकर राहु-केतु तक, माघ पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से बदलेगी ग्रहों की दशा
AajTak
माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर किया गया दान पुण्य प्रदान करने के साथ-साथ नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत करने में भी सहायक माना जाता है.
माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को है. हिंदू पंचांग में इसे अत्यंत पावन तिथि माना गया है. मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान करने से ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर किया गया दान न केवल पुण्य प्रदान करता है, बल्कि नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत करता है. जिन जातकों की कुंडली में ग्रह दोष या बाधाएं होती हैं, उन्हें माघ पूर्णिमा पर दान के माध्यम से शांत किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस दिन ग्रहों की शांति के लिए किन चीजों का दान करना उचित होता है.
सूर्य- सूर्य आत्मबल, मान-सम्मान और स्वास्थ्य का कारक ग्रह है. माघ पूर्णिमा पर गुड़ और गेहूं का दान करने से सूर्य मजबूत होता है. यह दान गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को देना ही उत्तम फलदायी होता है.
चंद्रमा- चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. यदि मानसिक तनाव या अस्थिरता बनी रहती है माघ पूर्णिमा पर सफेद कपड़े, दूध, मिश्री या चावल का दान करना शुभ होता है.
मंगल- मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक है. इसके अशुभ प्रभाव से क्रोध और विवाद बढ़ सकते हैं. माघ पूर्णिमा पर मसूर की दाल, गुड़ या लाल कपड़ों का दान करने से मंगल दोष शांत किया जा सकता है.
बुध- बुद्धि और वाणी के स्वामी बुध ग्रह को शांत करने के लिए हरी सब्जियां, हरी मूंग, आंवला या हरे कपड़े दान करना उत्तम माना गया है. इस उपाय को करने से छात्रों की एकाग्रता भी बेहतर होती है.
बृहस्पति- देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, धन और धर्म का कारक ग्रह है. माघ पूर्णिमा पर चने की दाल, पीले वस्त्र, केला या हल्दी का दान करने गुरु संबंधी दोष दूर होता है और भाग्य मजबूत होता है. इससे जीवन में सही मार्गदर्शन मिलता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










