
Magh 2022 : माघ मास का समापन, इस दिन सुख-शांति के लिए भगवत भजन, क्या करना रहेगा लाभकारी
ABP News
Magh 2022 : वृष राशि वाले माघ पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का न छोड़े मौका. जानिए कौन से उपाय जीवन में करते हैं परेशानियों को कम.
Magh 2022 : माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रह सिंह राशि में और ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में होते हैं. जिसे ग्रहों की सम सप्तक स्थिति भी कहते हैं. माघी पूर्णिमा एक पावन त्यौहार है. यह वर्ष की सभी बड़ी पूर्णिमाओं में से एक होती है. इस दिन सभी ग्रहों का विशेषकर सूर्य और चंद्र का बारहों राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है, जिसके सकारात्मक प्रभाव जहां जीवन को खुशियों से भर देते हैं वहीं नकारात्मक प्रभाव समस्याएं उत्पन्न करते हैं. इन ग्रहों की नकारात्मकता से बचने के लिए यदि राशि अनुसार कुछ उपाय कर लिए जाएं तो भविष्य में आने वाली अनेक परेशानियां दूर हो सकती हैं. वर्ष 2022 में माघ पूर्णिमा 16 फरवरी बुधवार को है, अतः आइए जानते हैं राशिनुसार किन उपायों को करने से जीवन खुशहाली और सफलता की ओर अग्रसित होगा.
मेष : मेष राशि वाले माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें. इस दिन मसूर की दाल काले पत्थर के शिवलिंग पर अर्पित करें, इससे आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति, धन-संपत्ति की प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति मिलती है.













