
Holashtak 2026: होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू, शुभ कार्य पर लगेगी रोक, जानें 8 दिन क्या करें, क्या नहीं
ABP News
Holashtak 2026: इस बार होलिका दहन 2 मार्च 2026 को होगा इसलिए होलाष्टक होली से आठ दिन पहले यानी 24 फरवरी से लग जाएंगे. होलाष्टक में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इस दौरान क्या करें, क्या नहीं जानें.
Holashtak 2026: होलिका दहन से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं जो 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगेफाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक होलाष्टक के दौरान इन आठ दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते लेकिन देवी-देवताओं की आराधना के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं. इन आठ दिनों के मध्य विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान, जमीन, वाहन क्रय और विक्रय आदि निषेध माने गए हैं.
होलाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से लग जाता है. इस बार होलाष्टक 24 फरवरी से 3 मार्च तक लगेगा. फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक होलाष्टक के दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है.
होलाष्टक शब्द होली और अष्टक से से मिलकर बना है. इसका अर्थ है होली के आठ दिन. देशभर में होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है, पूर्णिमा से आठ दिन पहले से होलाष्टक लग जाता है. होलाष्टक के आठ दिनों के बीच विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी आदि किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है हालांकि ये आठ दिन पूजा पाठ के लिहाज से काफी शुभ माने जाते हैं.
दान-पुण्य से मिलेगा लाभ













