
Lyne ने लॉन्च किए चार नए प्रोडक्ट्स, कम बजट में मिलेगा 100W का स्पीकर और बहुत कुछ
AajTak
Lyne ने अपने तमाम प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. अगर आप कम बजट में दमदार प्रोडक्ट्स तलाश रहे हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो को चेक कर सकते हैं. ब्रांड ने स्पीकर से लेकर हेडसेट तक चार नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Lyne Originals ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी स्मार्टफोन एक्सेसरीज और ऑडियो प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चर करती है. लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें, तो Lyne ने JukeBox 4 Pro, JukeBox 2 Pro, JukeBox 21 स्पीकर्स के साथ Hydro 5 गेमिंग हेडसेट लॉन्च किए हैं.
कंपनी के प्रोडक्ट्स बजट रेंज में आते हैं. अगर आप कम बजट में स्पीकर या गेमिंग हेडसेट तलाश रहे हैं, तो इस ब्रांड को एक्सप्लोर कर सकते हैं. JukeBox 4 Pro की बात करें, तो ये 6W के आउटपुट वाला पोर्टेबल स्पीकर है. इसमें RGB लाइटिंग मिलती है. ये डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 के साथ आता है.
JukeBox 4 Pro में वायरलेस कनेक्टिविटी, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है. ये स्पीकर ट्रू वायरलेस स्टीरियो के साथ आता है, जिसकी मदद से आप दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी ने JukeBox 2 Pro को भी लॉन्च किया है.
यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा सरप्राइज, अगले हफ्ते ही लॉन्च होगा सस्ता iPhone! मिलेंगे ये फीचर्स
ये भी एक पोर्टेबल स्पीकर है, जिसमें आपको 8 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. ये डिवाइस 52mm ड्राइवर यूनिट के साथ आता है, जो पावरफुल साउंड आउटपुट प्रदान करता है. इसमें भी आपको TWS पेयरिंग फीचर मिलता है. इस स्पीकर में फोन होल्डर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने फोन को इस पर रख सकते हैं.
हालांकि, अगर आप एक पावरफुट साउंड सिस्टम चाहते हैं, तो JukeBox 21 को ट्राई कर सकते हैं. इसमें आपको 100W का साउंड आउटपुट मिलता है. ये डिवाइस डिजिटल FM कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसमें LED डिस्प्ले, रिमोट कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










