
Lucknow Rain: भीषण बारिश से लखनऊ में बुरा हाल, मंत्रियों के घरों में भी पानी, DM बोले- जरूरी हो तो ही घर से निकलें
AajTak
Lucknow Rain: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कॉलोनियों, सड़कों आदि पर पानी भर गया है, जबकि कई जगह पेड़ों के गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं.
Lucknow Rain: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कॉलोनियों, सड़कों आदि पर पानी भर गया है, जबकि कई जगह पेड़ों के गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं. लखनऊ में बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के आवास पर भी पानी भर गया. उधर, डालीबाग में रहने वाले कई मंत्रियों के घर भी जलमग्न हो गए. बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में घंटों बिजली भी गुल रही. प्रदेश में अब तक कई लोगों की मौत भी हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











