
Lucknow PUBG Case में नया मोड़, आरोपी बेटे ने वीडियो कॉल पर पिता को बताई थी हत्या की बात
AajTak
मां की हत्या करने के 3 दिन पहले और 3 दिन बाद तक आरोपी बेटे ने किसी के भी कहने पर दरवाजा नहीं खोला. वहीं, 7 जून को घटना की जानकारी फौजी पिता को देने के बाद वह दरवाजे पर खड़ा होकर पुलिस के आने का इंतजार कर रहा था.
लखनऊ के PUBG हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, बेटे ने विदेशी पिस्टल से मां की हत्या करने के बाद वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी सबसे पहले पिता को दी थी. अब सवाल यह उठ रहे हैं कि पिता ने वीडियो कॉल पर बेटे को क्या समझाया कि बेटा गेट के बाहर पुलिस का इंतजार करता रहा. एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जिस बेटे ने 3 दिनों तक गेट नहीं खोल, उसने पुलिस के सामने क्यों कहा कि किसी और ने मम्मी को मारा है?
दरअसल, मां की हत्या करने के 3 दिन पहले और 3 दिन बाद तक आरोपी बेटे ने किसी के भी कहने पर दरवाजा नहीं खोला. वहीं, 7 जून को घटना की जानकारी फौजी पिता को देने के बाद वह दरवाजे पर खड़ा होकर पुलिस के आने का इंतजार कर रहा था. इतना ही नहीं उसने पुलिस के पहुंचते ही वह पिस्टल भी दिखाई, जिससे मां का कत्ल किया था. इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी बेटे पर गुमराह करने का एक और आरोप लगाया है.
पीजीआई के यमुनापुरम कॉलोनी में साधना सिंह की हत्या के मामले में तीसरे किरदार के शामिल होने के साथ पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़ा होने लगे हैं. 7 जून की रात साधना की सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची तो आरोपी 16 साल का बेटा गेट पर खड़ा इंतजार कर रहा था.
साधना के पति नवीन की मानें तो बेटे और पत्नी से 3 जून से ही बात नहीं हो पा रही थी. उन्होंने कई परिचितों और रिश्तेदारों को घर पर भेजा. लेकिन किसी के भी आवाज लगाने पर बेटे ने दरवाजा नहीं खोला. लेकिन उसके बाद फिर 7 जून को मां की हत्या करने की जानकारी पिता नवीन को देने के बाद वो गेट पर खड़ा होकर पुलिस का इंतजार करता रहा.
घटना की सूचना पर सबसे पहले पहुंचे पुलिसवालों ने बताया कि आरोपी बेटा गेट पर खड़ा मिला. वो हमें अंदर ले गया. भीतर दाखिल होते ही पहले कमरे में डाइनिंग टेबल था. इसपर नवीन की विदेशी पिस्टल रखी थी. बेटे ने सबसे पहले पिस्टल दिखाई.
पिस्टल यहां क्यों रखी है पूछने पर उसने कहा कि पापा को वीडियो कॉल करके दिखाया था कि इसी से मां की हत्या हुई है. यानी उसने वही कुबूल लिया था कि मां की हत्या उसने ही की है. लेकिन पुलिस ने उसे थाने लाने के बाद यह कहानी बताई की बच्चा उन्हें गुमराह करने के लिए आकाश नाम के इलेक्ट्रिशियन पर हत्या का आरोप मढ़ रहा था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






