
Lucknow News: 7 साल की बच्ची पर कहर बनकर टूटे आवारा कुत्ते, नोच-नोच कर ले ली मासूम की जान
ABP News
Lucknow News In Hindi: लखनऊ में डॉग बाइट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.
यूपी में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है, मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है. लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक मासूम पर कहर बनकर टूटा है, आवारा कुत्तों 7 साल की बच्ची को नोच-नोच मार डाला. इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही सवाल यह भी है कि मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन है और उन पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है, रहीमाबाद थाना क्षेत्र तरौना गांव में आवारा कुत्तों का आतंक मासूम पर कहर बनकर टूटा है. आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को काट-काट कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, साथ ही प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखी जा रही है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि, रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित तरौना गांव की रहने वाली 7 साल की बच्ची जिसका नाम अंशिका है. परिजनों के अनुसार, सात साल की अंशिका शौच के लिए घर से निकली थी. मासूम बच्ची को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि आज आवारा कुत्तों का आतंक उस पर कहर बनकर टूटेगा. आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया.
परिजनों ने यह भी बताया है कि, अंशिका का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ अवस्था में मिला था. किसान दिलीप कश्यप की 7 साल की बच्ची अंशिका क्लास 1 में थी. बेटी का शव देख अंशिका की मां सोनी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें. लोगों ने कुत्तों के झुंड को खदेड़ कर किनारे किया. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग बुरी तरह दहशत में है. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.













