
Lucknow News: 'इस शहादत से जंग और बढ़ेगी', लखनऊ में कैंडल मार्च के दौरान मौलाना कल्बे जवाद का बयान
ABP News
Israel Strike on Iran: लखनऊ में शिया समुदाय ने अयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर पर छोटा इमामबाड़ा में श्रद्धांजलि दी. मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि इस शहादत से युद्ध और बढ़ेगा.
लखनऊ में ईरान के सुप्रीम लीडर अयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय ने प्रोटेस्ट करते हुए कैंडल मार्च निकाला. छोटा इमामबाड़ा में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और संयुक्त अमेरिका-इज़राइल हवाई हमले में शहादत का आरोप लगाया.
वहीं अयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई हिस्सों में मुस्लिम समुदायों ने शोक सभाएं कीं. लखनऊ में धार्मिक नेताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया और गहरी नाराजगी जताई.
लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने अमेरिका और इज़राइल पर कायरतापूर्ण हमले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बातचीत जारी रहने के बीच धोखे से हमला कर आयतुल्लाह को शहीद किया गया. उन्होंने उन खबरों को झूठा बताया जिनमें कहा गया था कि खामेनेई बंकर में छिपे थे.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Shia cleric Maulana Syed Kalbe Jawad says, "The cowardice with which America and Israel treacherously martyred our leader, Ayatollah Ali Khamenei. On one side, the talks were going on, and on the other side, they martyred him.… His martyrdom… https://t.co/iBdJq18Eyd pic.twitter.com/dJrRMDtbvq













