
Lucknow Kisan Mahapanchayat Live: लखनऊ में किसानों की महापंचायत, MSP समेत इन मांगों पर अड़े राकेश टिकैत
ABP News
Lucknow Kisan Mahapanchayat Live: किसान आज लखनऊ में महापंचायत कर रहे हैं, किसान सरकार से एमएसपी पर गारंटी समेत कई मांगें कर रहे हैं. इस महापंचायत में राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता शिरकत कर रहे हैं.
Lucknow Kisan Mahapanchayat Live: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों वापसी की घोषणा के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा की लखनऊ में किसान महापंचायत आयोजित हो रही है. ये महापंचायत लखनऊ में इकोगार्डन (पुरानी जेल) बंगला बाजार में आयोजित की जा रही है. इसमें किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल समेत कई किसान नेता शिरकत कर रहे हैं.
'MSP की गारंटी है बड़ा मुद्दा'इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा भविष्य की रणनीति पर मंथन हो रहा है. इसके बाद 26 नवंबर को गाजीपुर बार्डर पर किसानों की बैठक होगी. केंद्र द्वारा तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बावजूद किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाला कानून और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












