
Lucknow: पिता की मौत से आई तंगी, घर खर्च चलाने ट्यूशन पढ़ाती थी बेटी, फैक्ट्री की दीवार गिरी तो हुई मौत
AajTak
Lucknow News: 16 साल की पलक शर्मा ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी, जिसकी दीवार गिरने से मलबे में दबने से मौत हो गई. कॉलेज छात्रा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी. पिता के निधन के बाद से वह घर का खर्च चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ा रही थी.
UP News: राजधानी लखनऊ में जर्जर फैक्ट्री की दीवार गिरने से ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा की मौत हो गई. मौके पर पुलिस और जेसीबी ने पहुंचकर मलबे को हटवाया. हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
शहर के थाना पारा इलाके के मोहान रोड का यह मामला है. यहां वर्षों से एक तंबाकू फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी, जिसकी लगभग 20 फीट ऊंची दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी. यही दीवार अचानक गिर गई. इस दौरान रास्ते से 16 साल की पलक शर्मा ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी, जिसकी उस मलबे में दबने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया और शव को निकलवाया.
घर खर्च के लिए पढ़ाती थी ट्यूशन
मृतक छात्रा की पहचान उसके पास बरामद दस्तावेज से हुई है. वह सोना विहार स्थित अजय अवस्थी के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहती थी. घर में उसकी मां सीता शर्मा, दादी मालती और बहन सिमरन रहती हैं. घर का खर्च चलाने के लिए छात्रा ट्यूशन पढ़ाती थी, जो खुद महिला महाविद्यालय में BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी.
पता चला कि छात्रा के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसके चलते बड़ी बेटी पलक शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाती थी और थोड़ी बहुत आमदनी से अपने घर का खर्च चलाती थी.
इनका कहना

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










