
Lucknow: खून के छींटे ने खोली हत्या की खौफनाक साजिश का राज, मृतक के दोनों बेटे गिरफ्तार
AajTak
लखनऊ के एक गांव में हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फॉरेंसिक जांच से पुलिस को पता चला कि गांव के बाहर जिस घर में मृतक की लाश मिली थी और मृतक के दूसरे घर में भी खून के छींटे थे. ऐसे में पुलिस को परिजनों पर ही शक गया.
लखनऊ के बबुरिहा खेड़ा गांव में हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी साउथ राहुल राज ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह पुलिस को एक हत्या की सूचना मिली थी. पूछताछ में मृतक के बड़े बेटे अवधेश ने पुलिस को गुमराह करते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर पिता की हत्या का संदेह जताया था. बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जब जांच शुरू की कई हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए. शक के बिना पर मृतक के परिजनों का फोन को सर्विलांस पर लगाया गया.
इसके बाद फॉरेंसिक जांच से पुलिस को पता चला कि गांव के बाहर जिस घर में मृतक की लाश मिली थी और मृतक के दूसरे घर में भी खून के छींटे थे. इसके अलावा दोनों घरों के बीच जो रास्ता था वहां भी खून के छींटे पाए गए. ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ कि उनसे कुछ छुपाया जा रहा है.
जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की तो कई जानकारियां निकलकर सामने आईं. फिर पुलिस को पता चला कि मृतक का बड़ा शिकायतकर्ता ही अवधेश इस हत्या का मुख्या आरोपी है और इस काम में उसके छोटे भाई रजनीश ने भी उसका पूरा दिया.
आरोपी अवधेश ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उनके पिता शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौच की. शराब के नशे में उसके पिता ने उसकी 10 दिन की मासूम बच्ची को मारने की कोशिश की. बेटी को बचाने के चक्कर में उसकी पिता के साथ हाथापाई हुई इस दौरान उसने अपने पिता का गला दबा दिया.
फिर उसके छोटे भाई ने पिता की गर्दन पर चाकू से कई वार किए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों बेटों को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रावई की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










