
Loksabha Election 2024: कोई तल रहा समोसा तो कोई बीन रहा महुआ... वोटरों को लुभाने के लिए नेता कर रहे अजब-गजब काम
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं. इसके लिए वह तरह-तरह से वोटरों को लुभाने की कोशिश भी कर रहे हैं. कोई आदिवासियों के साथ महुआ का फूल बीन रहा है, कोई खेत में जाकर गेहूं काट रहा है. यहां तक कि लोग समोसा और चाउमिन तक बनाकर लोगों को खिलाते देख रहे हैं. वहीं एक ऐसा भी प्रत्याशी है जो लोगों के घर जाकर पशुओं का चारा काटने में उनकी मदद कर रह है.
लोकसभा चुनाव 2024 कई मायने में अन्य आम चुनावों से भिन्न दिख रहा है. यहां बड़े दिग्गज वोटरों की सहानुभूति हासिल करने के लिए और उनके मत को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे. कोई मतदाताओं के साथ एक भावनात्मक तार जोड़ने की जुगत में है. इसके लिए उनके बीच जाकर कोई उनके काम में हाथ बंटा रहा है, तो कोई उन्हीं की तरह बनकर उनका काम करके दिखा रहा है.
राहुल गांधी अदिवासी महिलाओं के साथ बीनते दिखे महुआ के फूल अपने तरीके से लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने के अलग-अलग काम करने में सबसे आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं. हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के बाद राहुल ने अभी शहडोल में रात गुजारी थी. वहां वह सामान्य से ढाबे पर गए और डिनर किया. फिर सुबह में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला उमरिया की ओर जा रहा था, तो रास्ते में आदिवासी महिलाओं को महुआ फूल बीनते देख रुक गए. इसके बाद उन्होंने भी महुआ फूल बीनकर जमा किया और महिलाओं को दे दिया.
बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने ठेले पर बनाया चाउमीन इस आम चुनाव वोटरों के बीच जाकर उनसे इमोशनल रिश्ता बनाने की कोशिश में सिर्फ राहुल गांधी ही अकेले नहीं हैं. बिहार से बीजेपी के कद्दावर नेता और सारण लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी भी लोगों के बीच जाकर उनकी तरह उनके काम में हाथ बंटाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. राजीव प्रताप रूडी अभी कुछ दिनों पहले चुनाव प्रचार के दौरान गांव के एक ठेले पहुंचे और वहां चाउमीन बनाकर लोगों को खिलाया. ऐसा करते उन्होंने अपना वीडियो भी बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
माधवराव सिंधिया के बेटे तलते दिखे समोसा इधर, मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता माधवराव सिंधिया के चुनाव प्रचार में उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया समोसे तलते और भजन गाते दिखे. इन दिनों वह अपने पिता के लिए क्षेत्र में जाकर खूब प्रचार कर रहे हैं और आम लोगों के बीच जाकर उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होकर उनके जैसा दिखने का प्रयास कर रहे हैं. इस आम चुनाव में अपने पिता के लिए महाआर्यमन भी लोगों का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं.
ओमप्रकाश राजभर ने खेतों में जाकर काटी गेहूं की फसल सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर का अभी दो दिन पहले ही गेहूं की फसल काटते वीडियो सामने आया था. अभी गेहूं की फसल कटाई का समय है. ग्रामीण क्षेत्र में किसान महिला पुरुष एकजुट होकर खेतों में गेहूं की फसल कटाई कर रहे हैं. ऐसे में राजभर खेतों पर वोट मांगने के लिए पहुंचे और उनके साथ खेतों में सहानुभूति लेने के लिए मदद के तौर पर गेहूं की फसल काटने लगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



