
Lok Sabha Polls 2024 updates: 'इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया की सबसे बड़ी उगाही की स्कीम', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
AajTak
लोकसभा चुनाव के पहले फेज को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां शुरू कर दी हैं. दोनों ही पार्टियों के नेताओं का फोकस अब ज्यादा से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं करने पर है.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आज से ठीक 2 दिन बाद 19 अप्रैल को 102 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान होना है. ये सीटें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत आती हैं.
इन 102 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत मिली थी. उसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 24 और कांग्रेस को 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. इस बार यह देखना रोचक होगा कि इन 102 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आती हैं. इसके बाद 6 और चरणों में मतदान होना है.
पहले चरण के मतदान से पहले सियासी उठापटक काफी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं. इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर हमले करने का क्रम भी जारी है. तो आइए आपको बताते हैं कि बुधवार (17 अप्रैल) को देशभर में क्या बड़े सियासी उठापटक हुए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










