
Lok Sabha Polls 2024 Live Updates: 'लोकल' की मांग पर वोकल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, दिल्ली में पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार का विरोध
AajTak
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए दो फेज का मतदान हो चुका है. अब देश की निगाहें तीसरे फेज की वोटिंग पर टिकी हुई है. सात मई को तीसरे फेज के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होना है. इस चुनाव के लिए 1351 उम्मीदवार मैदान में हैं.
देश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो चुके हैं. शुक्रवार को दूसरे चरण की 88 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, पहले चरण की बात की जाए तो इसमें 102 सीटों पर मतदान हुआ था. अब 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए तीसरे चरण का चुनाव होना है.
इन 95 लोकसभा सीटों में कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए. चुनाव अधिकारियों ने इनमें से 1563 आवेदनों को वैध माना है. नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1351 है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










