
Lok Sabha Electoral Reforms Debate Live: 'हमें देखने के लिए दी जाए EVM', राहुल गांधी ने दोहराया वोट चोरी का दावा
AajTak
Electoral Reforms Discussion Live Updates: संसद के चालू शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है. आज लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा होनी है. चुनाव सुधार पर चर्चा की शुरुआत मनीष तिवारी करेंगे. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
संसद के चालू शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा हो रही है. संसद के निचले सदन में हो रही इस बड़ी डिबेट में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की विश्वसनीयता और राजनीतिक दलों को मिलने वाले गुमनाम चंदे तक, हर पहलू पर बात होगी. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस चर्चा की शुरुआत की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











