
Lok Sabha Election Results 2024 Live: कंगना रनौत, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा... जानें 51 हॉट सीटों के नतीजों में कौन किस पर भारी
AajTak
आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना है. इस बीच देशभर की वीआईपी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इन 51 हॉट सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, कंगना रनौत की उम्मीदवारी वाली मंडी सीट, हेमा मालिनी की उम्मीदवारी वाली मथुरा सीट, अरुण गोविल की उम्मीदवारी वाली मेरठ सीट और शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी वाली आसनसोल सीट भी शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 की 'जंग' अब फैसले की घड़ी पर आ पहुंची है. 46 दिनों तक चली इस पूरी प्रक्रिया में आज (4 जून) यह तय होने जा रहा है कि देश की जनता ने अगले 5 साल सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के लिए किसे चुना है. वैसे तो आज देश की 543 सीटों पर चुनावी नतीजों का ऐलान हो रहा है, लेकिन इनमें 51 हॉट सीटें ऐसी भी हैं, जिनके नतीजों पर पूरी देश की निगाहें टिकी हुई हैं.
इन 51 हॉट सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, कंगना रनौत की उम्मीदवारी वाली मंडी सीट, हेमा मालिनी की उम्मीदवारी वाली मथुरा सीट, अरुण गोविल की उम्मीदवारी वाली मेरठ सीट और शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी वाली आसनसोल सीट भी शामिल हैं. ये ऐसी सीटें हैं, जिन पर मतगणना से जुड़ी हर अपडेट पूरा देश जानना चाहता है. तो आइए आपको ऐसी 51 हॉट सीटों के बारे में बताते हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.
इन हॉट सीटों पर सबकी नजर
1. उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट
बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम कांग्रेस के यूपी चीफ अजय राय
ये पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










