
Lok Sabha Election: पूर्णिया से बीमा भारती को RJD ने बनाया उम्मीदवार, पप्पू यादव को तगड़ा झटका
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच मानो आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई है. यहां इंडिया गठबंधन दलों में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है लेकिन राजद ने पूर्णिया सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. इस सीट से कांग्रेस नेता पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते थे.
लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के पूर्णिया सीट पर राजद ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. पार्टी ने इस सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. लालू यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा. इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा था और पप्पू यादव ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.
बीमा भारती ने 23 मार्च को जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा पत्र वायरल होने के कुछ घंटों बाद उसी दिन देर शाम तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद में शामिल कराया था. पूर्व राज्य मंत्री बीमा भारती पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. पिछले महीने राज्य विधानसभा में जब नीतीश कुमार सरकार ने विश्वास मत मांगा था, तब वह अपनी गैरमौजूदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया उम्मीदवारी का ऐलान
बीमा भारती ने खुद भी इसका ऐलान किया और बताया कि वह राजद की टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. बताया जा रहा है कि वह 3 अप्रैल को अपना नामांकन भी दाखिल करेंगी. बीमा भारती ने पूर्णिया राजद ऑफिस से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया. उन्होंने कहा लालू यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें सिर पर अपना हाथ रखकर आशीर्वाद दिया है.
पप्पू यादव पूर्णिया से लड़ना चाहते थे चुनाव
बिहार के प्रमुख नेताओं में शामिल पप्पू यादव ने अपना विलय कांग्रेस में इसी उम्मीद के साथ की थी कि पार्टी उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी. इसको लेकर उन्होंने अपनी इच्छा भी जाहिर की थी. एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा था कि उन्होंने पिछले पांच साल से पूर्णिया में बहुत काम किया है. लंबे समय से वह पूर्णिया के लोगों के लिए काम कर रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








