
Lok Sabha Chunav: दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान बोले- AAP का मतलब 'अहंकारी आदमी पार्टी'
AajTak
Lok Sabha Chunav Delhi 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला किया और इसे 'ठगबंधन' कहा. चौहान ने AAP पर 'अहंकारी' होने का भी आरोप लगाया और इसे 'अहंकारी आदमी पार्टी' करार दिया.
पूर्व सीएम ने बीजेपी उम्मीदवारों मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत के समर्थन में उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.
पूर्वोत्तर दिल्ली के बुराड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके AAP अस्तित्व में आई, अब उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया. उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर निर्माण से 'नाखुश' होने का आरोप लगाया और कहा कि उसने भगवान राम के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया.
चौहान ने मुख्यमंत्री आवास पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले के साथ-साथ अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP मुख्यालय के पास सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुए AAP के प्रदर्शन पर भी हमला बोला.
AAP को 'महिला विरोधी' पार्टी करार देते हुए चौहान ने कहा, "दिल्ली में आप और कांग्रेस ने गठबंधन बनाया है. उन्होंने उसी पार्टी से हाथ मिलाया है जिसके खिलाफ उन्होंने विरोध किया और सत्ता में आए. आप अब 'आप' बन गई है- 'अहंकारी आदमी पार्टी.' उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उनके अपनी महिला सांसद को सीएम आवास पर अपमानित किया गया और पीटा गया.''
भाषण के दौरान शिवराज ने महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को भी गिनाया और नरेंद्र मोदी सरकार को 'महिलाओं के प्रति सम्मानजनक' बताया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









