
LoC पर बौखलाहट दिखा रहा पाकिस्तान, लगातार चौथे दिन तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
इससे पहले तीन दिनों से लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई. 26-27 अप्रैल की रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है और LoC पर फायरिंग की जा रही है. पाकिस्तान ने लगातार चौथी रात भी गोलीबारी की. 27-28 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के समीपवर्ती क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय सैनिकों ने इसका तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया है.
इससे पहले तीसरी रात भी गोलाबारी जारी रखी थी. 26-27 अप्रैल की रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया.
बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने 25-26 अप्रैल की रात अपनी कई चौकियों से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. यह घटना रातभर चली और पाकिस्तान की ओर से कई स्थानों पर गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को प्रभावी ढंग से जवाब दिया है. अभी तक किसी भी पक्ष से हताहत होने की सूचना नहीं है.
24 अप्रैल की रात भी PAK ने की थी फायरिंग
इससे पहले 24 अप्रैल को भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के LoC पर फायरिंग की की थी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपनी कई चौकियों से गोलीबारी की थी. पाकिस्तान की तरफ से लगातार छोटे हथियारों से गोलीबारी की घटनाओं की खबरें मिल रही हैं. फिलहाल, भारतीय सेना बॉर्डर पर अलर्ट है और PAK को मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










