
LOC पर तनाव के बीच BSF का एरिया डॉमिनेशन अभ्यास, देखें ये रिपोर्ट
AajTak
लाइन ऑफ़ कंट्रोल और बॉर्डर पर तनाव के बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान एरिया डोमिनेशन अभ्यास कर रहे हैं. इस अभ्यास के तहत जंगली और पहाड़ी रास्तों पर पेट्रोलिंग की जा रही है और हर इलाके को स्कैन किया जा रहा है. भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बल दोनों हाई अलर्ट पर हैं और अंदरूनी इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है. देखें...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











