
LJP दफ्तर के बाहर पशुपति पारस गुट के पोस्टर, बधाई संदेश के साथ चिराग को चुनौती
AajTak
लोजपा दफ्तर के बाहर पशुपति पारस के समर्थन में जो पोस्टर लगाया गया है उसमें उनके समेत अन्य सांसद महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, वीणा सिंह और प्रिंस राज शामिल हैं. इस पोस्टर में पशुपति पारस को लोग जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी गई है.
लोक जनशक्ति पार्टी में मचे घमासान के बीच चाचा पशुपति पारस गुट और भतीजा चिराग पासवान गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी है. मंगलवार को जहां पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के दफ्तर पर चिराग पासवान के समर्थकों ने पार्टी ऑफिस पर धावा बोल दिया और पशुपति पारस गुट के सभी सांसदों के बैनर और पोस्टरों पर कालिख पोती. अब बुधवार को हालात बिल्कुल अलग हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के दफ्तर के बाहर बुधवार को पशुपति पारस और उनके समर्थक सांसदों की बड़ी-बड़ी तस्वीरें देखी गईं. उन तस्वीरों के जरिए पशुपति पारस को बधाई संदेश दिए गए. LJP दफ्तर के बाहर पशुपति पारस गुट के पोस्टर
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









